फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people burnt alive in fire in shoe factory at hansi of hisat

हिसारः फैकट्री में आग से जिंदा जले 3 लोग, जानिए कैसे और क्या हुआ?

Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हिसार) Updated Mon, 23 Jan 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
three people burnt alive in fire in shoe factory at hansi of hisat
जूता फैकट्री में आग लगने से जिंदा जले तीन लोग
हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा। यहां एक फैकट्री में आग लगने से तीन लोगों के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, हांसी स्थित जूता फैक्टरी में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे तीन श्रमिक जिंदा जल गए। पूरी फैक्टरी बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन


जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय अंदर तीन लोग काम कर रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया। फैकट्री मालिक भी खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूपी के रहने वाले थे तीनों मृतक श्रमिक

three people burnt alive in fire in shoe factory at hansi of hisat
जूता फैकट्री में आग लगने से जिंदा जले तीन लोग
बताया जा रहा है कि हांसी की कृष्णा कॉलोनी में एक जूते की फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी में करीब 30 मजदूर काम करते हैं। रात में फैकटरी बंद थी और तीन श्रमिक उसमें सो रहे थे। रविवार तड़के अचानक आग लग गई। जब सो रहे तीनों श्रमिकों को कुछ पता चल पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने से जिंदा जले तीनों श्रमिक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

फैक्टरी के मालिक राजेश का कहना है कि लेबर का ठेका उसने नरेंद्र नामक व्यक्ति को दे रखा था। रात को आगरा के रहने वाले तीन मजदूर फैक्टरी में ठहरे हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed