{"_id":"639cb6ed71292b15a76c3a73","slug":"three-more-arrested-in-cloth-merchant-and-constable-murder-case-of-nakodar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nakodar News: कपड़ा व्यापारी और सिपाही हत्याकांड में तीन और काबू, रेकी में इस्तेमाल आई-20 कार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Nakodar News: कपड़ा व्यापारी और सिपाही हत्याकांड में तीन और काबू, रेकी में इस्तेमाल आई-20 कार भी बरामद
Sat, 17 Dec 2022 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:15 AM IST
सार
एसपी जांच सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पुलिस ने आकाशदीप घैंटी निवासी नूरपूर चट्ठा, गगनदीप सिंह निवासी मालड़ी नकोदर व गुरविंदर गिंदा निवासी मालड़ी नकोदर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक आई-20 कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
सिपाही मनदीप सिंह और टिम्मी चावला की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकोदर में सात दिसंबर को हुई कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की हत्या की साजिश का तानाबाना बुनने वाले तीन आरोपियों को जालंधर पुलिस ने काबू कर लिया है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने बठिंडा से तीन शूटरों को काबू किया था। उनसे पूछताछ व खुलासे के बाद तीन साजिशकर्ता भी पुलिस के जाल में फंस गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बठिंडा के तलवंडी साबो के नंगला गांव के खुशकरण सिंह फौजी, बठिंडा के वाहन दीवान का कमलदीप सिंह दीप और बठिंडा के ही गांव जस्सी पोह वाली का मंगा सिंह गीता उर्फ बिच्छू को दबोचा था। उनके पास से एक 30 बोर की पिस्तौल और रेकी में इस्तेमाल एक सफारी कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
दो शूटरों सतपाल साजन और ठाकुर की पुलिस को तलाश है। मास्टरमाइंड अमनदीप पुरेवाल ने राज्य में नया गिरोह बनाने के लिए टिम्मी चावला को अपना निशाना बनाया था। उसने जबरन वसूली के लिए अमेरिका से कॉल की थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तरनतारन में भी एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन नवंबर को टिम्मी चावला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसे फोन पर धमकी देकर 30 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके बाद व्यापारी को दो सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसपी जांच सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि पुलिस ने आकाशदीप घैंटी निवासी नूरपूर चट्ठा, गगनदीप सिंह निवासी मालड़ी नकोदर व गुरविंदर गिंदा निवासी मालड़ी नकोदर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक आई-20 कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल टिम्मी चावला की रेकी करने में किया गया था। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस मिले हैं।
शहीद मनदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये एक्सग्रेशिया मंजूर
टिम्मी चावला की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के सिपाही मनदीप सिंह के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया राशि को मंजूरी दे दी गई है। शुक्रवार को वित्त विभाग ने मनदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये एक्सग्रेशिया देने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करते हुए फाइल गृह विभाग को भेज दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद सिपाही मनदीप सिंह के लिए सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया और एचडीएफसी बैंक की तरफ से एक करोड़ रुपये की बीमा राशि दिए जाने का एलान किया था।