{"_id":"654708e3a8bac7584e065eed","slug":"three-including-groom-died-in-road-accident-in-moga-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga News: मोगा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे समेत चार की मौत
Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 AM IST
सार
हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरन कौर और एक चार साल की बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब यह हादसा धुंध की वजह से हुआ है। मौके पर ही चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं। अजीतवाल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। दूल्हे की कार अजीतवाल के पास खड़े ट्राले में जा घुसी। हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक जख्मी है। उसे मोगा के सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरन कौर और एक चार साल की बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब यह हादसा धुंध की वजह से हुआ है। मौके पर ही चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना अजीतवाल के एसएचओ ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे मोगा-लुधियाना रोड पर अजीतवाल के पास हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, सिमरन कौर और चार साल की बच्ची अर्शदीप की मौत हुई है। कार चालक की हालत नाजुक है।