फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three including a constable of Punjab Police died in suspicious circumstances in Chandigarh

Chandigarh News: पंजाब पुलिस के हवलदार समेत तीन की संदिग्ध हालात में मौत, शनिवार को होगा पोस्टमार्टम

Fri, 27 May 2022 09:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 09:28 PM IST
सार

पुलिस ने कृपाल सिंह को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि डुप्लेक्स हाउस में पुलिसकर्मियों को रहने वाले लिए घर मिला है।

विज्ञापन
Three including a constable of Punjab Police died in suspicious circumstances in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब पुलिस के हवलदार समेत तीन लोगों की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स स्थित डुप्लेक्स हाउस में पंजाब पुलिस के हवलदार संगरूर निवासी कृपाल सिंह (40) का शव मिला है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि कृपाल सिंह सेक्टर-27 स्थित पंजाब के सेवानिवृत्त डीजीपी गुरबचन सिंह जगत की कोठी पर सुरक्षाकर्मी के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। गुरुवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के बाद वह मनीमाजरा मॉर्डन कांप्लेक्स स्थित डुप्लेक्स हाउस में सो गया। वह यहीं पर रहता था। 
विज्ञापन


सुबह 6 बजे उसे ड्यूटी पर जाना था लेकिन वह सोकर नहीं उठा। कृपाल सिंह के साथ रहने वाले पुलिसकर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेसुध पड़ा रहा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कृपाल सिंह को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि डुप्लेक्स हाउस में पुलिसकर्मियों को रहने वाले लिए घर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के नीचे शव मिलने से हड़कंप
सेक्टर-42 स्थित अटावा में पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अटावा निवासी अशोक (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक पेंटर का काम करता था। किसी राहगीर ने शुक्रवार सुबह उसे पुल के नीचे गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अशोक को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अुनसार अशोक शराब पीने का आदी था। वह रात के बाद से घर नहीं आया था। पुलिस का मानना है कि शराब पीने के बाद वह पुल के नीचे गिरा होगा।

 
कजहेड़ी में युवक की मौत 

कजहेड़ी में सुबह 9 बजे 35 वर्षीय एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण दौरा पड़ने से सामने आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed