फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three friends commute suicide on railway track in Fatehabad and last message found in Whatsup

रात में व्हाट्सअप ग्रुप में डाला मैसेज, सुबह 3 दोस्तों की मिली लाशें, फेसबुक में लिखी मिली ये बात

Thu, 23 Aug 2018 09:47 AM IST
अमित रूखाया/सुशील सिंगला, अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
अमित रूखाया/सुशील सिंगला, अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा) Updated Thu, 23 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Three friends commute suicide on railway track in Fatehabad and last message found in Whatsup
मृतक के परिजन
हरियाणा के फतेहाबाद में तीन दोस्तों के एक साथ आत्महत्या करने की वारदात से सनसनी फैल गई है। हालांकि तीनों ने अपने फेसबुक और व्हाट्सअप में आत्महत्या करने से पहले हैरान करने वाली बातें लिखी थी। टोहाना के गांव कन्हेड़ी निवासी तीनों युवकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। जींद रेलवे पुलिस के सूत्रों की मानें तो तीनों युवकों ने अपना एक अलग व्हाट्सअप ग्रुप 'यारों का यार' और ओनली स्टेटस बनाया हुआ था। इस ग्रुप में मंगलवार रात 11 बजे तीन दोस्तों में से दो दोस्तों अशोक व नवीन ने मैसेज लिखा कि ये उनका आखिरी मैसेज है। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों दोस्तों के फोन बंद हो गए जबकि तीसरे दोस्त मोनू का फोन सुबह तक बजता रहा। इसके बाद सुबह सीधा तीनों के शव ट्रेन से कटे हुए रेलवे की पटरियों पर मिले। रेलवे पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर तीनों के बीच आखिरी वक्त में क्या बात चल रही थी और घर से निकलने के बाद वो कहां-कहां गए थे। तभी इस मामले में कोई क्लू पुलिस के हाथ लग सकता है। 
विज्ञापन

Three friends commute suicide on railway track in Fatehabad and last message found in Whatsup
मृतक की फाइल फोटो
फेसबुक प्रोफाइल भी संदिग्ध
कन्हड़ी निवासी मोनू, नवीन और अशोक द्वारा आत्महत्या करना त्वरित निर्णय था या वे तीनों पिछले लंबे समय से इसकी प्लानिंग कर रहे थे। इस राज से भी परदा उठना अभी बाकी है। लेकिन तीनों युवकों की फेसबुक प्रोफाइल इस बात की आशंका व्यक्त कर रही है कि मोनू और नवीन आत्महत्या के बारे में सोचते थे। दरअसल नवीन की फेसबुक प्रोफाइल फोटो की जगह पर एक ऐसे कार्टून का फोटो लगा हुआ है जिसने अपनी कनपटी पर पिस्तौल तानी हुई है। 

वहीं मोनू ने बीते दिन ही अपनी फेसबुक कवर फोटो की जगह पर एक शायरी वाली पोस्ट अपडेट की है जिसके बोल भी कहीं ना कहीं संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। एम. नैन नामक आईडी से मोनू ने लिखा कि 'अगर इतनी ही नफरत है हमसे तो, दिल से दुआ करो कि तुम्हारी दुआ भी पूरी हो जाए और हमारी जिंदगी भी'। 22 अगस्त की सुबह मोनू के अपने दो दोस्तों के साथ शव मिले हैं और 21 अगस्त की सुबह सवा नौ बजे उसने ऐसी पोस्ट शेयर की थी। 

Three friends commute suicide on railway track in Fatehabad and last message found in Whatsup
मृतक दोस्त
फेसबुक पोस्ट्स का खुलासा, दोस्ती को लेकर आपस में था गहरा प्यार
मोनू, नवीन और अशोक की आपस में काफी गहरी दोस्ती थी, ये बात उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी झलकती है। तीनों दोस्तों ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक-दूसरे की फोटो तो डाल ही रखी हैं, साथ ही यारी-दोस्ती को दिखाते स्टेटस और पोस्ट्स भी डाल रखी हैं। मसलन एक फोटो डाला हुआ जिसमें लिखा है कोन्या होणा कामयाब एकला, यारां गेल बर्बाद ए ठीक सैं'। 

इसी तरह इनकी एक और ग्रुप फोटो है जिसपर लिखा गया है कि 'रे लाडले बदमाशी का शौक कोन्या, भाइयां खातर जान दे भी सकां तो ले भी स्कां हां'। इन पोस्ट्स को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपसी दोस्ती को तीनों दोस्त बहुत मानते थे, और इस कदर मानते थे कि जब जान देने की बात आई तो भी तीनों ने एक साथ ही मौत को गले लगा लिया। मंगलवार सुबह जिस समय युवकों के शव सबसे पहले देखे गए, उस समय भी तीनों के हाथ एक दूसरे के गले में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed