फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three childrens kidnapped at sonipat of haryana, two found critically wounded and one is missing

सोनीपतः एक ही परिवार के 3 बच्चे किडनेप, दो गंभीर घायल मिले, एक लापता

Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 29 Dec 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
three childrens kidnapped at sonipat of haryana, two found critically wounded and one is missing
सोनीपत में रंजिश के चलते तीन बच्चों का अपहरण
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। दो गंभीर हालत में मिले, वहीं एक अभी तक लापता है। मामला सोनीपत के गांव कबीरपुर का है। अपहरण के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज करे जांच शुरू कर दी है। घायल मिले बच्चों का इलाज चल रहा है, वहीं लापता बच्चे की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि दोनों बच्चों की हालात नाजुक बनी हुई है। उनके सिर में गहरी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया

three childrens kidnapped at sonipat of haryana, two found critically wounded and one is missing
सोनीपत में रंजिश के चलते तीन बच्चों का अपहरण
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक ही परिवार के तीन बच्चों दीपांशु, आर्यन और अमन का अपहरण कर लिया गया। सवेरे जैसे ही घरवालों को इसका पता चला, उन्होंने खोजबीन शुरू की। गांव भर में तलाश करने पर भी बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने छापेमारी की तो दो बच्चे अमन उम्र 11 साल और आर्यन उम्र 8 साल गंभीर रूप से घायल मिले। उनके सिर में तेजधार हथियार से चोटों के निशान थे। वहीं, 4 साल का दीपांशु का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को दी ​शिकायत में बच्चों के परिजनों ने किरायेदार पर शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed