फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three boys robbed cash and jewellery from mohali house

मोहालीः तीन युवक सफाई कर्मी बन घर में घुसे, बुजुर्ग को बंधक बनाया और लूट ले गए नकदी-गहने

Wed, 10 Jul 2019 04:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jul 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
three boys robbed cash and jewellery from mohali house
बुजुर्ग को बंधक बनाया - फोटो : फाइल फोटो
घर में बहाने से घुसकर बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी, गहने व अन्य सामान लूट ले जाने का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला मोहाली के फेज वन का है। लुटेरे नगर निगम के सफाई कर्मचारी बनकर घर में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला का बेटा इमटेक में साइंटिस्ट है। बहू भी नौकरी करती है। बुधवार सुबह जब वे काम के लिए निकल गए तो युवक कर्मचारी बनकर घर में घुस गए। 10 मिनट ही हुए थे कि उनमें से एक ने बुजुर्ग का मुंह दबा लिया और बाकी दोनों ने उनके हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन


इसके बाद तीनों युवकों ने पूरा घर खंगाला। बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब एक लाख की नकदी, घर में रखा सोना व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला ने किसी तरह खुद को रस्सियों से छुड़ाया और बेटे को फोन किया। बेटे ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों का पता लगाने में जुटी हुई है। बुजुर्ग महिला काफी सहमी हुई है। वहीं दिनदिहाड़े हुई लूटपाट की इस घटना से आसपास के लोग भी काफी परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed