{"_id":"5c9d96e0bdec221444248010","slug":"three-badmash-of-vicky-world-gang-arrested-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारनः हेरोइन और हथियारों समेत विक्की वर्ल्ड गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारनः हेरोइन और हथियारों समेत विक्की वर्ल्ड गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
Fri, 29 Mar 2019 09:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन पुलिस ने विक्की वर्ल्ड गिरोह के तीन बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। उनके पास से ढाई किलो हेरोइन, 1.83 लाख रुपये, दो पिस्टल, 13 कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन
तरनतारन के एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस रिकॉर्ड में नामी तस्कर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की वर्ल्ड के गिरोह के पांच बदमाश पंजाब में बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हथियारों के बल पर लोगों को डरा धमका कर कई तरह की वारदात को भी अंजाम दिया है। उनके गिरोह में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान बिना नंबर की क्रेटा कार में सवार तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रिशु उर्फ बाबा, प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा और मनदीप कौर उर्फ मीनू के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह को पकड़ने के लिए एसपी इंवेस्टिगेशन हरदीप सिंह, सीआईए स्टाफ इंस्पेक्टर पाल सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन