फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three arrested for threaten after vicky gounder encounter

गौंडर की मौत का बदला लेने की धमकी देने वाले तीन काबू, हेरोइन भी मिली

Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/जगरांव(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/जगरांव(पंजाब) Updated Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
three arrested for threaten after vicky gounder encounter
जालंधर में प्रेसवार्ता करते आईजी अर्पित शुक्ला व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जगरांव सीआईए स्टाफ ने विक्की गौंडर और उसके साथियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद फेसबुक पर पुलिस से बदला लेने की धमकियां देने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे आधा किलो हेरोइन और 6 पिस्तौल बरामद की गई। तीनों गौंडर गैंग के लिए सोशल मीडिया पर काम के अलावा पैसे का बंदोबस्त करते थे। साथ ही गिरोह के सदस्यों की पैरवी भी करते थे। आरोपियों की पहचान कारज पाल सिंह निवासी बस्ती पंजाब वाला जीरा, गुरिंदर सिंह उर्फ रामूवालिया और गुरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी खुर्द दाखां के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


जालंधर जोन के आईजी अर्पित शुक्ला ने बुधवार कोे प्रेसवार्ता में कहा कि विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया की मौत के बाद शेरा खुब्बन और गौंडर के पेज से पुलिस को धमकियां मिली थीं कि तुमने हमारे तीन मारे, हम तुम्हारे छह मारेंगे। आरोपी पंजाब के युवाओं कोे सोशल मीडिया पर भड़काकर लामबंद कर रहे थे। इसके बाद मामले की जांच लुधियाना देहाती के प्रधान सुरजीत सिंह को सौंपने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को जगरांव सीआईए स्टाफ की टीम ने गालिब कलां के पास नाकेबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों इनोवा कार में सवार थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्टल जिनमें 12 बोर के 4 पिस्टल और 32 बोर के 2 पिस्टल बरामद किए। आईजी शुक्ला ने बताया कि आरोपी कारज पाल सिंह गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया का रिश्तेदार है। वहीं गुरिंदर सिंह भी खुदकुशी करने वाले एक गैंगस्टर का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गुरप्रीत दुबई से गैंगस्टरों को पहुंचाता था पैसा’

three arrested for threaten after vicky gounder encounter
जालंधर में प्रेसवार्ता करते आईजी अर्पित शुक्ला व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
गौंडर और उसके साथियों की मौत का बदला लेने की धमकी देने वाले गिरफ्तार आरोपी सूबे के गैंगस्टरों के फाइनेंसर, हथियार सप्लायर एवं सोशल मीडिया मैनेजर थे। लुधियाना देहाती पुलिस के एसएसपी सुरजीत सिंह ने कहा कि गुरप्रीत सिंह बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन कंपनी में तीन साल नौकरी करने के बाद दुबई चला गया था।

वहां पर उसने परमिंदर सिंह उर्फ मनु उर्फ टाइगर से मुलाकात कर पंजाब के अन्य गैंगस्टरों से संपर्क किया। दुबई में बैठा गुरप्रीत पंजाब के गैंगस्टरों का फाइनेंसर बन गया। जरूरत पड़ने पर उनको मोटी रकम मुहैया कराता था।

उस वक्त नीटा दयोल से संबंध बढ़ाते हुए गुरप्रीत विक्की गौंडर गिरोह और अन्य गैंगस्टर गिरोहों के करीब आ गया। दुबई से वापस दाखा के गांव तलवंडी धाम में आकर फेसबुक पर शेरा खुब्बन ग्रुप की आईडी चलाता रहा। वह फेसबुक के जरिये गैंगस्टरों के समर्थकों को साथ जोड़ने का तानाबाना बुनने में माहिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed