फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threatening to blow up to ambala cantt railway station

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, हड़कंप

Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Thu, 30 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
threatening to blow up to ambala cantt railway station

भारतीय सेना के अहम बेस के पास स्थित हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पुलिस कंट्रोल के 100 नंबर पर यह कॉल आई जिसके बाद आनन-फानन में जिला के अधिकारियों को सूचित किया गया।

विज्ञापन


कुछ पलों में कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, कमांडो, बम और डॉग स्क्वायड ने मोर्चा संभाला और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान स्टेशन के सभी सात प्लेटफार्म खंगाले गए। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन कई बार आतंकियों के निशाने पर रहा है और नौ बार इसे बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


यह रहा घटनाक्रम

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि कुछ ही मिनटों के भीतर कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस कंट्रोल से यह मैसेज तुरंत ही जिला पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को दे दिया गया। मामला संगीन देखते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कैंट रेलवे स्टेशन पर अपनी सर्च अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ सातों प्लेटफार्मों को खंगाला गया, जबकि वेटिंग रूम तक को चैक किया गया। हालांकि इस दौरान कुछ यात्रियों ने पूछताछ भी की, लेकिन इसे रुटीन चैकिंग ही बताया गया, ताकि यात्रियों में हड़कंप न फैले। इस चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

नौंवी बार स्टेशन को उड़ाने की धमकी
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी नौंवी बार मिली है। इससे पहले भी पत्र, फोन के जरिए इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस तरह की धमकी देने वाला कौन है? खास बात यह है कि आतंकी संगठनों द्वारा भी लेटर के जरिये स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी चुकी है।

झेलम एक्सप्रेस में हुआ था विस्फोट

threatening to blow up to ambala cantt railway station

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस में विस्फोट हो चुका है। इसके बाद से ही कैंट स्टेशन काफी संवेदनशील माना जाता है। इसके बाद से कई बार स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

भारी मात्रा में मिला था आरडीएक्स: कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थित कार पार्किंग से ही वर्ष 2011 में भारी मात्रा में आरडीएक्स भी मिला था। यह विस्फोटक एक कार में छिपाकर रखा गया था, जबकि दिल्ली की टीम ने कैंट पहुंचकर इसे बरामद किया। यह विस्फोटक आगे ले जाया जाना था।

कैंट रेलवे स्टेशन की सिक्योरिटी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति है। यह स्टेशन चारों ओर से खुला पड़ा है, जिसके कारण कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अपने मंसूबों को अंजाम दे सकता है। हालांकि इंटीग्रेटिड सिक्योरिटी सिस्टम की योजना भी बनाई गई, लेकिन यह भी अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। इतना ही नहीं जो भी मेटल डिटेक्टर लगाए थे, वे सिर्फ शोपीस ही साबित हो रहे हैं, जबकि चेकिंग के नाम पर कुछ नहीं है।

अंबाला कैंट के मेन बस स्टैंड को उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। वर्ष 2008 में यह धमकी दी गई थी, जिसके बाद यहां पर बाहर से आई टीम ने पूरा बस स्टैंड खंगाला था। इस धमकी ने भी प्रशासन के होश उड़ा दिए थे।

सुरेश कौशिक, डीएसपी जीआरपी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल के नंबर 100 पर कैंट स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पूरी तरह से कैंट स्टेशन को खंगाला गया। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस मामले को पूरी तरह से चेक आउट किया जाएगा ताकि पता चल सके कि यह फोन करने वाला कौन व्यक्ति है और उसने यह धमकी क्यों दी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed