फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threatening of fake fir, punjab police, ludhiana news

फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 30 लाख, पुलिस इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

Sun, 04 Feb 2018 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Sun, 04 Feb 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
threatening of fake fir, punjab police, ludhiana news
- फोटो : Demo Pics
रायकोट के थाना सदर में दो दिन पहले तैनात रहे पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग के खिलाफ फाजिल्का के गांव घग्घा खुर्द में रहने वाले व्यक्ति को कभी विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने तो कभी महिला से दुराचार करने में फंसाने की धमकियां देकर तीस लाख रुपये फिरौती लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टरका साथ देने वाली लुधियाना निवासी महिला इंद्रजीत कौर को भी नामजद किया गया है। यह मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत पर दर्ज किया है। फाजिल्का के रहने वाले एडवोकेट सुखदेव सिंह मान की शिकायत पर थाना सिटी रायकोट की पुलिस ने इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग पर धोखाधड़ी, फिरौती लेने और क्रप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एडवोकेट सुखदेव सिंह मान की शिकायत के मुताबिक गांव घग्गा खुर्द के रहने वाले उसके जीजा बलकार सिंह की लुधियाना की महिला के साथ जान पहचान थी। महिला इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग को भी जानती थी। दोनों ने बलकार सिंह को ब्लैकमेल करने की प्लानिंग बनाई। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर कंग ने बलकार सिंह को फोन कर थाना सदर रायकोट में बुलाया और कहां कि उसने महिला इंद्रजीत को विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये ऐंठे है। वह उसके खिलाफ मामला दर्ज करने वाले है। कभी उसे धोखाधड़ी तो कभी उसे इंद्रजीत कौर के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज करने की धमकियां दी गई। कुछ दिन बीतने के बाद उन्होंने बलकार से तीस लाख रुपये की मांग की। बलकार ने खुद को बचाने के लिए उन्हें तीस लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई थी बदली, नहीं लिया चार्ज

threatening of fake fir, punjab police, ludhiana news
bribe - फोटो : Demo Photo
आरोपियों को पैसे देने के बाद बलकार मायूस रहने लगा और उसने किसी से कोई बात नहीं की। तीन दिन पहले उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसकी पत्नी ने समय रहते देख लिया। उसने किसी तरह से बलकार को नीचे उतारा और इसकी जानकारी अपने भाई एडवोकेट सुखदेव सिंह मान को दी।

सुखदेव सिंह मान की कांग्रेस के सीनियर नेता से बात की।  इसके बाद मुख्यमंत्री दफ्तर तक यह मामला पहुंचा और दो दिन पहले इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई।  सिके बाद पुलिस ने थाना सिटी रायकोट में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

दो दिन पहले हुई थी बदली, नहीं लिया चार्ज
इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग थाना सदर में प्रभारी था। उसे दो दिन पहले थाना सदर से बदल कर अवैध माइनिंग रोकने के लिए बनाई गई पुलिस चौकी में तैनात किया गया था।  दो दिन पहले ही इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। उसे इस बारे में पता चल गया तो वह दूसरी जगह चार्ज संभालने ही नहीं पहुंचा। वह दो दिन से ही लापता चल रहा है। डीआईजी लुधियाना रेंज गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कंग और उसकी महिला साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed