फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening letters received by people in a colony in Ludhiana

Punjab: लुधियाना की पॉश कॉलोनी को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र मिलने के बाद 50 से अधिक जवान तैनात

Sun, 11 Dec 2022 09:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 09:47 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लोगों से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी जा रही है। भय व्याप्त करने के उद्देश्य से लोगों की फोटो पर क्रॉस का निशाना भी लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने अधिकारियों की टीम जांच में लगा दी है।

विज्ञापन
Threatening letters received by people in a colony in Ludhiana
इस कॉलोनी में मिले धमकी भरे पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तरनतारन के थाने में रॉकेट लॉन्चर से हमले के बाद लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित सेंट्रा ग्रीन टॉउनशिप को बम से उड़ाने और यहां रहने वाले लोगों को मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर टीम के साथ मौके पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। पुलिस पत्र की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


इमारत के कई फ्लैट्स के पास ये पत्र मिले हैं। इसमें सभी के नाम लिखे हैं। सभी को मारने की धमकी दी गई है। खास बात यह है कि पत्र में बच्चों की स्कूल से छुट्टी का समय और परिवार के सदस्यों की जानकारी भी लिखी है। इससे एक बात साफ है कि पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने पहले पूरी जानकारी जुटाई और फिर उसे पत्र में लिखकर भेजा है। पत्र अंग्रेजी में लिखा है।
विज्ञापन

 
सेंट्रा ग्रीन फ्लैट्स में 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच हो रही है। फिलहाल पुलिस इसे रंगदारी से जोड़कर देख रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लोगों से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी जा रही है। भय व्याप्त करने के उद्देश्य से लोगों की फोटो पर क्रास का निशाना भी लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने अधिकारियों की टीम जांच में लगा दी है। पुलिस ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट
लुधियाना में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू, डीसीपी वरिंदरपाल सिंह बराड़, एडीसीपी तुषार गुप्ता और एडीसीपी रूपिंदर कौर सरां ने रविवार शाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा, एसएचओ जीवन सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर सैलेश कुमार भी मौजूद रहे।


सादे कपड़े में जवानों की तैनाती
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग को तेज करने, एंट्री व एग्जिट गेटों पर विशेष चौकसी बरतने, पटरियों पर गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी रूम के स्टाफ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं स्टेशन की गतिविधियों पर नजर की खातिर सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया है। जीआरपी के एसएचओ जीवन सिंह ने बताया कि लुधियाना स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए आला अधिकारियों ने कुछ उपाय सुझाए हैं। इन उपायों पर अमल किया जा रहा है और सुरक्षा घेरे को बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed