फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening call to son of AAP leader in Jalandhar

Jalandhar: आप की महिला नेता के बेटे को धमकी भरी कॉल, बोला- अपनी मां को समझा ले नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा

Wed, 02 Nov 2022 05:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

थाना दो के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कॉल विदेशी नंबर से आई है, हो सकता है इंटरनेट कॉल हो, इसलिये साइबर क्राइम को लिखकर भेजा है कि जांच करें कॉल कहां से आई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
Threatening call to son of AAP leader in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में आप की महिला नेता के बेटे को धमकी भरा कॉल आया है। यह कॉल विदेशी नंबर से आया है। धमकी देने वाले ने कहा कि वह अपनी मां को समझा ले वरना वह उसे ठोक देगा। इसकी शिकायत थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से गैंगस्टर लगातार नेताओं और व्यापारियों को धमकी भरे कॉल कर रहे हैं। जालंधर आम आदमी पार्टी की महिला नेता हरमिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे अर्शदीप के फोन पर किसी ने फोन किया था। 

विज्ञापन


फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया लेकिन फोन करने के बाद वह सीधे बेटे को धमकी देने पर उतर आया। कॉल विदेशी नंबर से आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि अपनी मां को समझा ले वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। तेरी मां हरमिंदर कौर जो काम कर रही है, उससे वह पीछे हट जाए नहीं तो वह उसे जान से मार देंगे। अर्शदीप ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस कमिश्नर से भी मिली हैं। 
विज्ञापन


थाना दो के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कॉल विदेशी नंबर से आई है, हो सकता है इंटरनेट कॉल हो, इसलिये साइबर क्राइम को लिखकर भेजा है कि जांच करें कॉल कहां से आई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed