{"_id":"9c64f0144cc484317f2687d2648b0ed4","slug":"threat-and-warning-latter-to-businessman-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ का कर्ज उतारने के लिए बन बैठा अपराधी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ का कर्ज उतारने के लिए बन बैठा अपराधी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी एलबम बनाने वाले जगरांव के हरबीर सिंह ढिल्लों ने एक करोड़ का कर्ज उतारने के लिए सेक्टर 35 के जायरा डायमंड के मालिक मनोज जैन से सात करोड़ की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
यह खुलासा पकड़े गए हरबीर और उसके ड्राइवर जगदेव सिंह ने क्राइम ब्रांच के सामने किया। हरबीर ने पूछताछ में बताया कि एलबम बनाने के चक्कर में वह लोगों से करोड़ों रुपये उधार ले चुका है।
विज्ञापन
लोग रुपये लेने के लिए घर तक पहुंच रहे थे। शानोशौकत कायम रखने और कर्ज वापिस करने के लिए हरबीर सिंह ढिल्लों ने अपने ड्राइवर जगदेव के साथ मिलकर बब्बर खालसा के नाम पर लेटर भेजकर ज्वेलर मनोज जैन से फिरौती मांगने की योजना बनाई।
विज्ञापन
फिरौती का लेटर देने के लिए वह खुद अपने ड्राइवर जगदेव के साथ सेक्टर 35 में पजेरो गाड़ी में आया था। जगदेव ने गाड़ी से उतरकर सेक्टर-35 स्थित कोठी में धमकी भरा लेटर फेंका था।
यह था मामला
जायरा डायमंड के मालिक सेक्टर-35 निवासी मनोज जैन को कोठी के लेटर बाक्स में पंजाबी में लिखा धमकी भरा पत्र मिला था।
इसमें लिखा था कि सात करोड़ की फिरौती दो नहीं तो तुम्हारे बेटे का दो दिन के अंदर अपहरण कर लिया जाएगा।
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने फिरौती मांगने और धमकी देने का मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मोबाइल लोकेशन निकाल कर आरोपियों को पकड़ने में लग गई थी।