हरियाणा में बेखौफ लूट गिरोह, साल भर में दूसरी बार एक ही बूथ से उड़ा ले गए एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह बेखौफ है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर गांव खिजूरी के समीप शनिवार रात को बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए।
एक साल के अंतराल में बदमाशों ने इस बूथ को दूसरी बार तोड़ा है। इसके बावजूद भी न तो बैंक अधिकारियों की नींद टूटी और न ही पुलिस प्रशासन जागा। हालांकि पुलिस द्वारा हाईवे पर 24 घंटे गश्त का दावा किया जा रहा है।
इसके बावजूद भी बदमाशों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वारदात को अंजाम दिया। एटीएम मशीन में करीब एक लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को बदमाशों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर गांव खिजूरी के समीप आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ ले गए।
घटना के समय बूथ पर सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने मशीन को उखड़ा हुआ पाया तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि बूथ में करीब एक लाख रुपये की नकदी थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
करीब एक साल पूर्व भी रात को इस बूथ को तोड़ा जा चुका है। इसके बावजूद भी न तो बैंक अधिकारियों की नींद टूटी और न ही पुलिस का इस तरफ कोई ध्यान गया। अगस्त 2018 में भी जिले में तीन मुख्य सड़कों पर स्थित एटीएम को तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया गया था। लेकिन पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। दूसरी ओर जिले के अधिकांश एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड भी नदारद है।
सभी एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड रखा जाना संभव नहीं है और जहां पर संवेदनशील क्षेत्र है वहां के एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड रखने का प्रावधान है। -दीपक कुमार गुप्ता, लीड बैंक प्रबंधक