फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves flee with Rs 5.5 lakh and jewellery belonging to bride mother from wedding ceremony in Chandigarh

Chandigarh: हल्द्वानी से आई बरात... दुल्हन की मां पंडित के लिए निकाली सोने की अंगुठी और मच गया हड़कंप

Sat, 29 Nov 2025 02:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 02:13 PM IST
सार

दुल्हन की मां ने बताया कि बरात उत्तराखंड के हल्द्वानी से आई थी। दुल्हन की मां 9:25 बजे कमरा नंबर-3 से पंडित के लिए सोने की अंगूठी लेकर बाहर निकली थीं।

विज्ञापन
Thieves flee with Rs 5.5 lakh and jewellery belonging to bride mother from wedding ceremony in Chandigarh
शादी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के कुखरैंन भवन में चल रहे शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की मां का पैसों जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। शादी समारोह में चोर सूट-बूट पहनकर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी शुक्रवार रात करीब 9:35 बजे भवन में घुसे। इसके बाद पीछे के रास्ते से खिड़की का शीशा तोड़कर कमरा नंबर-3 में घुसे और अलमारी से

विज्ञापन


साढ़े 5 लाख रुपये नकद और करीब साढ़े 4 लाख के गहने चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रही है। दो-तीन युवक खिड़की तोड़कर अंदर घुसते नजर आते हैं। आरोपी बैग में गहने और नकदी भरकर में गेट से होते हुए भाग जाते हैं।
विज्ञापन


दुल्हन की मां ने बताया कि बरात उत्तराखंड के हल्द्वानी से आई थी। दुल्हन की मां 9:25 बजे कमरा नंबर-3 से पंडित के लिए सोने की अंगूठी लेकर बाहर निकली थीं। अलमारी को लॉक कर दिया था। करीब 9:45 बजे वापस आईं तो अलमारी खुली मिली। बेड पर बैग पड़ा था जिसमें दोनों पर्स खाली थे। एक पर्स में एक लाख रुपये और दूसरे बैग में साढ़े 4 लाख रुपये थे। इसी बैग में साढ़े 4 तोला सोना भी रखा था जो गायब था। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कैमरे खंगाले। क्राइम ब्रांच की टीम भी पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर- 35 में 20 दिन में दूसरी बड़ी चोरी
7 नवंबर को भी सेक्टर-35 के जेडब्ल्यू मैरियट में सूट-बूट पहनकर चोरों ने 17 तोला सोना चुरा लिया था। आरोपी कैमरे में कैद हुए थे लेकिन पुलिस अब तक गैंग को पकड़ नहीं सकी है। इसके अलावा सेक्टर-42 के सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-37 के कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-29 सहित कई जगहों पर शादी समारोहों में लाखों की चोरी हो चुकी है। वारदातों का तरीका एक जैसा होने से पुलिस उसी गैंग की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


पुलिस पर सवाल आखिर कब पकड़े जाएंगे आरोपी?
लगातार होती वारदातों से सवाल उठ रहे हैं कि शादियों में चोरी करने वाली यह गैंग अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों हैं? शहर में शादी के सीजन में इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed