फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery, money thievery, money thievery from counter, thievery from pgi cash counter, chandigarh

चंडीगढ़ PGI के कैश काउंटर से 96 हजार गायब, जांच के आदेश

Mon, 11 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
thievery, money thievery, money thievery from counter, thievery from pgi cash counter,  chandigarh
रूपये - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ पीजीआई के कैश काउंटर से 96 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना छह जुलाई की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पीजीआई ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेहरू अस्पताल में बने कैश काउंटर में कर्मचारी ने छह जुलाई को 96 हजार रुपये और उसके बाउचर रख दिए। सीसीटीवी कैमरे में भी कर्मचारी रुपये रखता हुआ दिखाई दे रहा है। सात जुलाई को ईद थी। अगले दिन काउंटर से कैश लेकर जब मुख्य कैश सैक्शन में जमा कराया गया तो उसमें रुपयों के 20 बंडल और 20 रसीद थी, लेकिन उसमें 21 बंडल और 21 रसीद होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


इससे पीजीआई के अधिकारियों का माथा ठनका और जांच शुरू की तो पता चला कि 96 हजार रुपये का बंडल गायब है। इससे उनके होश उड़ गए और पता किया गया कि आखिर रुपयों का बंडल कैसे गायब हो गया। अधिकारियों ने तो जांच के बाद रुपये जमा कराने वाले कर्मचारी से कहा कि वे अपने पास से रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कर्मचारी ने कहा कि उसने रुपये जमा कर दिए थे। इसका प्रमाण सीसीटीवी में भी आ चुका है। यदि शक की कोई गुंजाइश है तो इस मामले मेें पुलिस की जांच करवाई जाए। कर्मचारी पुलिस जांच के लिए तैयार हो गया। उसके बाद पीजीआई ने खुद ही इस मामले की जांच करने की बात कही है। पीजीआई की ओर से बताया गया है कि यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही दिखती है तो इस मामले की पुलिस में जानकारी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed