फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   thievery, mobiel thievery, mobile robbery, crime, police, chandigarh police, chandigarh

मोबाइल चोरी करते CCTV में कैद हुआ युवक, गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jun 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
thievery, mobiel thievery, mobile robbery, crime, police, chandigarh police, chandigarh
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया चोर - फोटो : अमर उजाला फाइल
पड़ोस के घर से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान सेक्टर 27 निवासी सागर शर्मा के रूप में हुई है। पीड़ित तरुण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को करीब 4 बजे कुछ गिरने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उठकर देखा तो तकिये के पास रखा उसका मोबाइल गायब था। बाहर निकल कर देखा तो आरोपी मोबाइल चुराकर भाग रहा था। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें आरोपी साफ दिख रहा था। पीड़ित सेक्टर 22 में मोबाइल की दुकान पर काम करता है और सेक्टर 27 में किराए पर रहता है। आरोपी भी तीन चार घर छोड़कर वहीं किराए पर रहता है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी मूल रूप से कपूरथला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed