फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Major action by SSP: Narkhi Station House Officer (SHO) sent to Police Lines following a raid on a gambling den.

Firozabad News: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर छापेमारी के बाद नारखी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 02 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Major action by SSP: Narkhi Station House Officer (SHO) sent to Police Lines following a raid on a gambling den.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के बरतरा गांव के समीप अमरूद के बाग में एसओजी द्वारा जुए के फड़ पर की गई कार्रवाई के बाद एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सख्त कदम उठाते हुए नारखी थानाध्यक्ष राकेश गिरि को लाइन हाजिर कर दिया है। पूर्व में इस मामले में गौंछ चौकी प्रभारी और बीट सिपाही को निलंबित किया जा चुका है। एसओजी ने बरतरा के अमरूद बाग में छापा मारकर 10 जुआरियों को 28 हजार रुपये और तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी भनक क्षेत्रीय पुलिस को नहीं लगी थी। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फेरबदल के तहत बसई मोहम्मदपुर के एसएचओ संजय पांडेय को नारखी थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि मक्खनपुर कस्बा चौकी प्रभारी टुन्नू सिंह को नया बसई मोहम्मदपुर एसओ बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed