{"_id":"5bfe1c1bbdec2241aa7f26d5","slug":"thievery-in-10-shops-in-chandigarh-in-night-chandigarh-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एक ही रात में तोड़ दिए गए 10 दुकानों के ताले, लाखों रुपये और कीमती सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में एक ही रात में तोड़ दिए गए 10 दुकानों के ताले, लाखों रुपये और कीमती सामान चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दुकानों में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ते ही चोर गिरोह शहर में सक्रिय हो गए हैं। चंडीगढ़ की तीनों डिवीजन में उन्होंने वारदातों का सिलसिला शुरू कर दिया है, लेकिन यूटी पुलिस की तैयारी न के बराबर दिखी। चोर गिरोह के सदस्य बीती 26/27 तारीख की मध्य रात्रि शहर की तीनों डिवीजन में स्थित पांच बड़े एससीओ समेत दस दुकानों के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। लेकिन आपराधिक वारदातों की रोकथाम के मद्देनजर न तो यूटी पुलिस की चीता स्कवायड किसी चोर को लपक सकी और न ही थाने की गश्त पार्टी को भनक लगी। सभी वारदातों का पता मंगलवार सुबह लगा।
मार्केटों से एक के बाद एक एससीओ व दुकानों के ताले तोड़ नकदी व सामान चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची। सेक्टर-36, 31 और सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज कर लिए हैं लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को देर रात तक कामयाबी नहीं मिली। हालांकि पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
फुटेज में दो-तीन संदिग्ध आरोपी एससीओ के शटर के समीप वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सभी थाना एसएचओ व अन्य अधिकारियों समेत अन्य पुलिस फोर्स से फुटेज को सांझा किया है। चोरों ने रामदरबार की वारदातों को दो घंटे में अंजाम दिया और सेक्टर-46 की पांच वारदातें वे महज डेढ़ घंटे में कर रफू-चक्कर हो गए।

रामदरबार से सेक्टर-7 और 46 मार्केट पहुंचा चोर गिरोह
पहली चोरी: रामदरबार फेज-2 के बूथ नंबर-168 के सैलून में चोरों ने हाथ साफ किया। सैलून के संचालक नौशाद ने बताया कि सोमवार को वह ताला लगाकर गए। जब सुबह लौटे तो शटर टूटा देखा। दुकान से चोर हेयर ड्रायर, कटिंग मशीन, फेशियल बॉक्स और 2200 रुपये ले उड़े।
दूसरी चोरी: चोरों ने बूथ नंबर-175 की करियाने की दुकान को निशाना बनाया। कारोबारी दीपक ने बताया कि पड़ोसी ने सोमवार सुबह ताला टूटा देख सूचना दी। चोर दुकान से 2500 रुपये, देसी घी के डिब्बे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
तीसरी चोरी: बूथ नंबर-176 के कारोबारी ने बताया कि उनकी बाला जी इंटरप्राइसिस नामक दुकान है। चोरों ने दुकान के शटर को लोहे की रॉड से तोड़ा। फिर गल्ले से पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले उड़े।
चौथी चोरी: बूथ नंबर-180 में सुषमा मेडिकोज के दुकानदार सुषमा ने बताया कि चोरी शटर तोड़कर परफ्यूम, बॉडी स्प्रे, शैंपू, बॉडी लोशन और 2500 रुपये ले उड़े। चोरी हुए सामान की कीमती उन्होंने दस हजार रुपये आंकी बताई।
पांचवीं चोरी: चोर गिरोह ने सेक्टर-46 के एससीओ नंबर-64 में पोलका बेकरी को निशाना बनाया। कारोबारी नीरज ने बताया कि उन्हें मंगलवार की सुबह शटर के ताले टूटे मिले। अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था और जांच करने पर 13 हजार रुपये चोरी हुए मिले।

छठी चोरी: इस वारदात को सेक्टर-46 के एससीओ नंबर-61 में बंसल नमकीन नामक दुकान में अंजाम दिया गया। पड़ोसी ने शटर का ताला टूटा देख दुकान के संचालक मोहित को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गल्ले का ताला टूटा मिला और उसमें रखे 30 हजार रुपये गायब मिले।
सातवीं चोरी: चोरों का गिरोह एससीओ नंबर-60 के रमेश जनरल स्टोर पहुंचा। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये ले उड़े।
आठवीं चोरी: चोरों ने एससीओ नंबर-58 स्थित सीएमसी केमिस्ट शॉप को भी नहीं छोड़ा। दुकानदार अनूप कुमार ने बताया कि चोर शटर तोड़कर दस हजार रुपये समेत महंगी दवाओं पर हाथ साफ कर गए। वह सोमवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर गए थे।
नौवीं चोरी: इस वारदात को चोर गिरोह ने एससीओ नंबर-57 के प्रेम डिपार्टमेंट स्टोर में अंजाम दिया। कारोबारी प्रवीन ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह चौकीदार ने शटर टूटे होने की सूचना दी। दुकान पर जांच की तो गल्ले से चार हजार रुपये चोरी पाए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन युवक वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं।
दसवीं चोरी: चोर गिरोह ने सेक्टर-7 के शोरूम नंबर-24 स्थित दुकान को भी निशाना बनाया। दुकानदार अशोक कक्कड़ ने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद करने के बाद घर गए थे। सुबह दुकान पर लौटे तो शटर का ताला टूटा देख जांच करने पर सामान चोरी पाया। वह चोरी हुए सामान की सूची बनाकर पुलिस को देंगे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो-तीन चोर
सेक्टर-46 समेत अन्य मार्केटों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है। एससीओ के समीप लगे कैमरों की फुटेज में दो-तीन अज्ञात युवक हाथ में रॉड लिए वारदात को अंजाम देते कैद हुए हैं। पुलिस ने इस फुटेज में नजर आए युवकों की तस्वीरें और वीडियो सभी थाना पुलिस और ट्राइसिटी पुलिस से सांझा की है। मंगलवार रात तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- पवन कुमार, डीएसपी क्राइम एवं ऑपरेशन सेल