{"_id":"56e586954f1c1bfd3b8b457c","slug":"theft-of-cctv-camera-of-shop-accused-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर से सीसीटीवी चुराता था युवक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों के बाहर से सीसीटीवी चुराता था युवक, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Mar 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पहले मार्केट की एक दुकान पर काम करता था। आरोपी की पहचान राहुल (20) निवासी बढहेरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सेक्टर 41 की कृष्णा मार्केट की तीन दुकानों के बाहर लगे आठ सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की जानकारी मिली। सेक्टर 41 में कृष्णा मार्केट के दुकानदार पंकज गोयल ने बताया कि उनको सुबह करीब 10.15 बजे एक अन्य दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए है। इसके बाद दुकान पर जाकर देखा तो उसके दो सीसीटीवी कैमरे चोरी गए थे।
विज्ञापन
इसी तरह दो अन्य दुकानों से भी 6 सीसीटीवी कैमरे चोरी हुए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोरी सुबह 6 से लेकर 6.30 बजे के बीच हुई। फुटेज में दो बार राहुल नजर आया।
विज्ञापन
पंकज ने बताया कि राहुल करीब दो महीने पहले तक मार्केट में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। लेकिन बाद में उसको वहां से निकाल दिया गया। नौकरी से निकलने के बाद भी वह मार्केट में ही घूमता रहता था। फुटेज में जब राहुल नजर आया तो जैसे ही रविवार सुबह 11 बजे के करीब वह मार्केट में पहुंचा तो दुकानदारों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में एफआईआर दर्ज नही कि गई है। फुटेज पूरी तरह चेक कर लेने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।