{"_id":"b87e412bec50a16b37b79c3bd6820ecb","slug":"theft-of-4-lakhs-rupees-from-vehicle-in-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल तेल गिर रहा है, कहकर गाड़ी से उतारा और ले उड़े 4 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकल तेल गिर रहा है, कहकर गाड़ी से उतारा और ले उड़े 4 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर में कार में बैठे बुजुर्ग को धोखा देकर दो युवक कार के अंदर रखा रुपयों से भरा बैग उठा ले गए। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक बैग में चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन
अमरावती एनक्लेव पंचकूला निवासी मनीष गर्ग भाई सुरेश गर्ग व पिता इंदर किशोर के साथ मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मार्बल खरीदने जीरकपुर आए थे। इनोवा कार को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पार्क करके सामने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित जय मां मार्बल शॉप पर चले गए।
विज्ञापन
कार में शिकायतकर्ता के पिता इंदर किशोर कार में बैठे रहे। इस दौरान एक युवक आया और कार के दरवाजे को नोक करना शुरू कर दिया। पिता ने दरवाजा खोलकर जब पूछताछ की तो उसने कहा कि कार के नीचे से तेल गिर रहा है और धुआं भी निकल रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनके पिता ने पहले आए युवक की बात को नजरअंदाज कर दिया और कार को लॉक करके अंदर बैठे रहे। थोड़ी देर बाद एक और युवक आया और उसने भी दरवाजे को नोक करना शुरू कर दिया। जब शीशा खोलकर फिर से उनके पति ने पूछताछ की तो उसने भी तेल गिरने और धुआं निकलने की बात कही।
इसकी जांच करने उसके पिता कार से बाहर निकल आए। कार के नीचे झुककर जब वह तेल की जांच कर रहे थे, इतने में युवकों ने कार की सेंटर सीट का दरवाजा खोला और रुपयों का बैग उठाकर जीरकपुर की ओर भाग गए। जब उनके पिता ने उठकर देखा तो दोनों युवक वहां पर नहीं थे।
इसके बाद उसके पिता कार में फिर बैठ गए। थोड़ी देर बाद जब मनीष और सुरेश मार्बल पसंद करने के बाद पेमेंट देने के लिए अपने पिता के पास कार में पहुंचे तो देखा कि रुपयों से भरा बैग गायब था। शिकायतकर्ता के पिता ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष है।
मार्बल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई
जीरकपुर मार्बल एसोसिएशन के प्रधान हरीश शर्मा घटना की निंदा की है। सड़क के बीच दिन दहाड़े कार में बैठे लोगों सरेआम धोखा देकर लूट की वारदात को अंजाम दे जाता है। इसके बावजूद भी पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठाती है।