फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in reliance fresh

रिलायंस फ्रेश में चोरों का उत्पात, लाखों की चोरी

Tue, 07 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 07 Jul 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
theft in reliance fresh

मोहाली के फेज-7 स्थित रिलायंस फ्रेश में रविवार रात चोरों ने आतंक मचाया। चोर शोरूम के बैक साइड में एग्जॉस्ट फैन की जगह में लगी जाली तोड़कर शोरूम में दाखिल हुए। फिर स्टोर के लॉकर को तोड़कर 2.85 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात के दौरान उन्होंने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह दूसरी तरफ घुमा दिया। ताकि कैमरे में उनकी रिकार्डिंग न हो पाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की विभिन्न टीमें पहुंच गईं। हालांकि घटना को देखकर पुलिस अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि यह काम किसी भेदी का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना रात डेढ़ बजे की है। चोर स्टोर के बैक साइड में बने बाथरूम से घुसे। उन्होंने पहले बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन वाली जगह लगी जाली तोड़ी, उसके बाद वह स्टोर में घुसे। इसके बाद उन्होंने स्टोर का मेन इलेक्ट्रॉनिक दरवाजा खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे पर लगे सीसीटीवी से तोड़फोड़ कर उसकी डायरेक्शन बदल दी। इसके बाद वह शोरूम के लाकर तक पहुंचे। उन्होंने लॉकर को खोलने की कोशिश की। लेकिन, जब वह लॉकर खोलने में कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने लॉकर को ऊपर से तोड़ दिया। लॉकर के ऊपर वाले खाने में रखे 2.85 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

जबकि, दूसरे खाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। उसमें भी 2.85 लाख रखे हुए थे। स्टोर के असिस्टेंट मैनेजर हरिंदर सिंह ने बताया कि 2.85 लाख रुपये चोरी हुए है। जबकि अन्य कोई सामान चोर लेकर नहीं गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिंगर प्रिंट मिटाने को डाला पानी
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के मुुताबिक आरोपी काफी शातिर थे। उनके किसी भी चीज पर फिंगर प्रिंट न आए। इसके लिए चोरों ने पूरी सावधानी बरती। एग्जॉस्ट वाली जगह पर फिंगर प्रिंट मिटाने के लिए पानी का प्रयोग किया था। वहीं, लॉकर को तोड़ने के लिए जिस चीज को वह लेकर आए थे। वह चीज उन्हें नहीं मिली है। जिस जगह जंग लगा था, वहीं से उन्होंने लॉकर को तोड़ा है।

सारे मुलाजिमों से पूछताछ
पुलिस को इस केस में किसी भेदी के शामिल होने का संदेह हैं। इसलिए पुलिस ने स्टोर में काम करने वाले सारे मुलाजिमों का ब्यौरा लिया है। इसके अलावा जो मुलाजिम नौकरी छोड़कर चले गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई है। साथ ही एक-एक करके मुलाजिमों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न थ्योरी पर काम चल रहा है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

सीसीटीवी पर टिकीं उम्मीदें
पुलिस ने मार्केट में लगी अन्य दुकानों और मार्केट के पीछे बने घरों में जाकर भी सीसीटीवी रिकार्डिंग देखी है। ताकि, चोरों तक पहुंचा जा सकें। वहीं, शोरूम के मैनेजर ने बताया कि उनकी शोरूम की रिकॉर्डिंग सीधी मुंबई हेड ऑफिस जाती है। वहां से भी कोई सुराग हाथ लग सकता है।

दुबला पता था शातिर
पुलिस के मुताबिक, एग्जॉस्ट फैन वाली जगह काफी कम है। उसमें से कोई हट्टा-कट्टा व्यक्ति नहीं गुजर सकता है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि दुबले पतले शरीर वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जबकि अन्य लोग बाहर ही रुके होंगे।


2006 में खुला था स्टोर
फेज-सात में रिलायंस फ्रेश का स्टोर 2006 में खुला था। आज तक स्टोर पर किसी भी प्रकार की चोरी या अन्य कोई वारदात सामने नहीं आई है। यह पहला मौका है जब स्टोर में चोरी हुई है। जबकि फेज-पांच स्थित रिलायंस केे ही स्टोर से कैश लेकर कुछ युवक फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने कुछ महीने पहले गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed