फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Theft in house of Retired High Court Justice

रिटायर्ड जस्टिस के घर समेत 4 में घुसे चोर

Thu, 24 Apr 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 24 Apr 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in house of Retired High Court Justice

सेक्टर-6 स्थित चार घरों को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाया। चोरों ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अमरजीत चौधरी के घर में भी चोरी की, जबकि अन्य वारदात उनके पड़ोसियों के घर हुई।

विज्ञापन


जस्टिस अमरदीप चौधरी कुछ समय के लिए कार्यकारी चीफ जस्टिस भी रहे हैं। इन चारों वारदातों में सिर्फ दो लोगों ने ही सेक्टर-5 थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, रिटा. जस्टिस अमरजीत चौधरी सेक्टर-6 स्थित 517 नंबर कोठी में रहते हैं। वह और उनके परिवार के सदस्य फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे।

इसी बीच चोर ग्राउंड फ़्लोर के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और एलसीडी चुरा ले गए। रिटा. जस्टिस चौधरी को अगली सुबह वारदात का पता चला। उन्होंने मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


वहीं, उनसे एक घर छोड़कर मकान नंबर-519 निवासी शरणजीत सिंह के घर से चोर चांदी का बर्तन सेट चुरा ले गए। उन्होंने भी मामला दर्ज कराया है।

दो मामले की जांच को पहुंची पुलिस, दो केस और सामने आए
खास बात यह रही कि पुलिस जब दो घरों में चोरी की जांच करने मौके पर पहुंची तो पड़ोस के दो घरों के मालिक भी चोरी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। मकान नंबर-511 निवासी ने घर से पांच हजार रुपये और मकान नंबर-203 निवासी ने एलसीडी चोरी होने की शिकायत की, लेकिन थाने में शिकायत देने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed