{"_id":"88cea54b58abae7096a671e7a01b81dc","slug":"theft-in-home-at-kalka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में सेंध, बियर पीकर चोरों ने सामानों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर में सेंध, बियर पीकर चोरों ने सामानों पर किया हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका के वार्ड नंबर-1 स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप एक घर को निशाना बनाते हुए चोरो ने सेंध लगा दी। मकान मालकिन नीशा ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने परिजन की तबीयत खराब होने के चलते अपने पुत्र मोती के साथ सेक्टर-32 अस्पताल गई हुई थी उधर से ही वो अंबाला स्थित अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
वहीं शाम करीब 5 बजे उनकी बेटी घर के मेन दरवाजे का ताला लगाया और वह अंबाला चली गई। रविवार सुबह नीशा को उनके पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही नीशा अपने पुत्र के साथ कालका पहुंची तो पाया के घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का समान बिखरा पड़ा था। नीशा ने बताया कि चोरो ने घर की अलमारी में कमेटी के पड़े 15.000 रुपये और कुछ दिनो पहले बेची गई पुत्र की मोटरसाइकिल के 20 हजार रुपये नकद, सोने की एक अगूंठी, एक जोड़ी चांदी की पायल सहित घर में पड़े एक सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
घर के किचन के पास दो बोतलें बीयर की भी पड़ी है जिसे देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरो ने ही यह बीयर पीकर रखी होगी। पुलिस मामले में जुटी हुई है।