{"_id":"b33e991879c178e3ae5eda84350e3932","slug":"theft-in-home-and-wife-escapes-with-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध पीते ही पति बेहोश, गहने-कैश लेकर पत्नी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध पीते ही पति बेहोश, गहने-कैश लेकर पत्नी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
एक महिला पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से पांच लाख के सोने के गहने और तीन लाख की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। महिला के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
घटना पंजाब के बटाला के पॉश शहरी क्षेत्र की है। ग्रेटर कैलाश में दो अप्रैल को देर शाम सिविल लाइन बटाला पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने ससुराल से गहने और नकदी चुराकर फरार हो गई है। महिला के पति राजीव लूथरा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दो अप्रैल को वह घर में थे।
विज्ञापन
रात को उनकी पत्नी तमन्ना ने उन्हें दूध पीने को दिया। दूध पीने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी विकास निश्चल के साथ सोने के गहने और तीन लाख रुपये की नकदी ली और फरार हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि राजीव लूथरा के बयान पर उनकी पत्नी तमन्ना और उसके प्रेमी विकास निश्चल वासी जम्मू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस जम्मू भी जाएगी।