फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft in chandigarh marriage theft hotel mountview

शादियों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़

Tue, 11 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft in chandigarh marriage theft hotel mountview
गिरफ्तार - फोटो : file photo
पुलिस ने शादी समारोह में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसमें एक नाबालिग लड़का भी है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव जट्टा खेड़ी के रहने वाले बंटी (27) और विशाल (18) के रूप में हुई है। नाबालिग भी उसी इलाके का रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि चोरी करने के लिए आरोपी बच्चे को समझा कर अंदर भेजते थे। बच्चे ने ही पांच अक्तूबर को सेक्टर-43 स्थित वेस्टर्न कोर्ट होटल से शादी समारोह से 2.5 लाख रुपये की नगदी व गहने चोरी किए थे। 
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से दबोचा गया है। आरोपी शादी समारोह में चोरी करने के लिए ही एक अक्तूबर को शहर आए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से शादी से चोरी किए गए 70 हजार 500 रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन, एक काले रंग का बैग, सात सिम कार्ड और दो मैमोरी कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना बंटी है। बंटी को दिल्ली पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मान रही है कि अभी इनसे पूछताछ में और रिकवरी होने की उम्मीद है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह में भेज दिया है। डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि सेक्टर-10 माउंट व्यू में हुई लाखों की चोरी में सामने आई सीसीटीवी फुटेज में जो संदिग्ध बच्चा नजर आ रहा है उसका चेहरा पकड़े गए बच्चे से मिल रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर दो अक्तूबर को चोरी किया हुआ सामान को बरामद करने के बाद ही पुख्ता तौर पर कहा जा सकेगा कि यह बच्चा उस चोरी में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed