{"_id":"d327c95bb9013e96294f1f9f14d9ff2f","slug":"theft-house-in-lalroo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में दिन दहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालड़ू में दिन दहाड़े लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
Updated Sat, 12 Jul 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लालडू में चोर दिन दिहाडे़ एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों एवं नकदी लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
मकान मालिक राजिंदर सिंह पुत्र नर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उसके दोनों बेटे पढ़ने चले गए थे तथा पत्नी नरेश कुमारी, जो अंबाला शहर के एक स्कूल में लेक्चरर है, भी ड्यूटी पर चली गई थी। करीब आठ बजे वह भी घर को ताला लगाकर गांव में खोले अपने निजी स्कूल में चला गया था।
दोपहर को जब वह एक बजे घर आया, तो उसने देखा कि घर का मेन गेट तथा घर के दरवाजे खुले पडे़ थे। अंदर जा कर देखा, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के ताले भी टूटे पडे़ थे। उन्होंने बताया कि घर में करीब 35 तोले सोने-चांदी के गहने एवं बेटे के कॉलेज की फीस भरने हेतु रखे 60 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
पत्नी नरेश कुमारी के अनुसार घर में उसके भी करीब साढे़ 12 हजार रूपये रखे थे, जो गायब हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन