फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   theft gang busted, 8 member arrested

कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 सदस्य गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 05 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
theft gang busted, 8 member arrested

अमृतसर में सीआईए स्टाफ ने नाका लगाकर शहर में सक्रिय कार चोर गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। केस के जांच अधिकारी तजिंद्रपाल सिंह ने बताया कि गिरोह से चार कारें, एक

विज्ञापन
बाइक, एक राइफल 12 बोर, दो पिस्टल 32 बोर समेत नौ कारतूस और 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान मंजीत सिंह निवासी कोटमित सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ ढोटीया निवासी ढोटीया, अवतार सिंह निवासी सुल्तानविंड, हरपेज सिंह निवासी सुल्तानविंड, विनोद कुमार निवासी रामतीर्थ रोड, गुरबीर सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू, जरनैल सिंह निवासी प्रताप एवेन्यू, निरंजन सिंह निवासी जंडियाल गुरु के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कार चोर गिरोह के आठ सदस्य सुल्तानविंड क्षेत्र में किसी स्थान पर छिपे हुए हैं। सीआईए स्टाफ के एएसआई तजिंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में उस घर पर छापामारी कर उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed