{"_id":"574d7ea54f1c1b0209108f2f","slug":"theft-ex-jail-minister-house-theft-malkiyat-birmi-ludhiana-police-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पूर्व जेल मंत्री के फार्महाउस से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना में पूर्व जेल मंत्री के फार्महाउस से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
जेल मंत्री रहे मलकीत सिंह बीरमी के हंबड़ा रोड स्थित फार्म हाउस पर चोरों ने धावा
कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल मंत्री रहे मलकीत सिंह बीरमी के हंबड़ा रोड स्थित फार्म हाउस पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पूर्व मंत्री के घर से चार लाख रुपये की नगदी के अलावा सोने और हीरे के जेवर चोरी कर ले गए।
घटना के समय पूर्व मंत्री परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे, जबकि उनका गनमैन, चौकीदार परिवार समेत वहां रह रहे थे। घटना का पता उस समय चला जब पूर्व मंत्री का एक मुलाजिम घर आया और उसने खिड़की टूटी देखी। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस के साथ साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने अपने फार्म हाउस पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया हुआ था। पुलिस आस-पास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री मलकीत सिंह बीरमी दो दिन पहले अपने रिश्तेदारों के घर दिल्ली गए थे। उनका गनमैन, चौकीदार और अन्य लोग फार्म हाउस के क्वार्टरों में रहते हैं। सोमवार को चोर बाहर लगी खिड़की उखाड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और अंदर पड़े सोने और हीरे के जेवर के साथ साथ चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
जिस जगह से चोर घर के अंदर घुसे, वहां सामने चौकीदार का कमरा तो कुछ दूरी पर गनमैन का कमरा बना हुआ है। पुलिस इस मामले में उनकी भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है। जांच के दौरान अभी तक यही सामने आया है कि यह काम किसी भेदी का है। जिसे मालूम था कि पूर्व मंत्री घर पर नहीं है।