{"_id":"7b1eb67033737a6b01628c37683bca35","slug":"theft-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बच्चे सोते रहे और चोर कर गए अपना काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बच्चे सोते रहे और चोर कर गए अपना काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ढिलाई से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खुड्डा अलीशेर में एक कमरे में दो बच्चे सोए हुए थे और दूसरे कमरे में चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि खुड्डा अलीशेर में वह अपने परिवार के साथ रहता है। उसे और उसकी पत्नी एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। जब वे 26 अप्रैल की सुबह 3.30 बजे घर आए तो देखा कि एक कमरे में बच्चे सोए हुए थे और दूसरे कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर से अदालती और मेडिकल दस्तावेज के अलावा तीन सोने की अंगूठी, सोने और चांदी के अन्य आभूषण और पांच हजार की नकदी थी।
गौरतलब है कि शनिवार रात को सेक्टर-10 में भी परिवार की मौजूदगी के बावजूद ऊपर की मंजिल से चोर तिजोरी उठाकर ले गए थे।