{"_id":"57c5ca754f1c1bc6162cb2e1","slug":"the-prisoner-escaped-while-being-taken-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ले जाते वक्त कैदी फरार, पुलिस विभाग के हाथ पैर फूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट ले जाते वक्त कैदी फरार, पुलिस विभाग के हाथ पैर फूले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कैदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदियों को लाने ले जाने में एक बार फिर पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस विभाग के उस समय हाथ पैर फूल गए जब शाम को पता चला कि वो बुड़ैल जेल से 57 आरोपियों को कोर्टमें पेश करने के लिए लाए थे लेकिन शाम को एक कम 56 ही रह गए थे। हालांकि बाद में रात तक पुलिस ने फरार कैदी को सेक्टर 52 से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार उर्फ (नाना) सुबह जब पुलिस वाले बुडैल जेल से पेशी पर कैदियों को ला रहे थे तभी अनिल कुमार मौका देखकर फरार हो गया था। पुलिस को शाम को कोर्ट में पता चला कि उनका अनिल कुमार गायब है। पुलिस ने जेल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि आरोपी अनिल बस में चढ़ते वक्त ही फरार हो गया था। अनिल पर 2012 सेक्टर 34 में लड़ाई झगड़े का केस दर्ज था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान अदालत में न पहुंचने की वजह से कोर्ट ने उसको भगौड़ा घोषित कर रखा था।पुलिस ने अनिल को 28 अगस्त को ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।