फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Murder Of A Youth In Bathinda of Punjab

घात लगाए बैठे थे युवती के भाई और भतीजे, घर से निकलते ही प्रेमी की कर दी हत्या

Wed, 03 Jul 2019 06:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
The Murder Of A Youth In Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बठिंडा के थाना सदर अंतर्गत एक मोहल्ले में बुधवार को युवती के प्रेमी की उसके दो भाइयों और भतीजे ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनी उर्फ मोंटी (19) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मोंटी की हत्या के आरोप में युवती के दोनों भाइयों और एक भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनी उर्फ मोंटी का नजदीक ही रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। इस पर युवती के परिवार वाले एतराज जताते थे और युवक को युवती से मिलने एवं फोन पर बात न करने के लिए समझाते थे। बुधवार को सुबह जब मोंटी अपने घर पर था। इस दौरान युवती ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया। 

विज्ञापन

मोंटी जैसे ही घर के बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से मोंटी पर हमला कर दिया। इससे मोंटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतक युवक के पिता जंगीर सिंह के बयान पर युवती के दो भाइयों और एक भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 

एसएसपी नानक सिंह का कहना था कि पुलिस मामले में युवती के शामिल होने की जांच कर रही है। जांच के बाद अगर युवती की शामिल पाई गई तो उसे भी नामजद किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

हालांकि सूत्रों ने बताया कि उक्त हत्याकांड के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस की तरफ से अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed