फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The body of young woman found floating in the canal, bound hands extended suspense

नहर से बहते मिले युवक-युवती के शव, बंधे हुए हाथों से बढ़ा सस्पेंस

Mon, 19 Dec 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया (हरियाणा) Updated Mon, 19 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The body of young woman found floating in the canal, bound hands extended suspense
नहर में मिले शव - फोटो : अमर उजाला

रतिया के टोहाना रोड पर चिम्मो गांव में स्थित चिम्मो हेड के पास रविवार देर शाम एक युवक और युवती के हाथ बंधे शव नहर में तैरते मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान टोहाना की इंद्रा कालोनी निवासी नवीन एवं रेनू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों के हाथ आपस में एक कपड़े से बंधे थे। युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला है। यह भी पता चला है कि यह घटनाक्रम ताजा है, क्योंकि दोनों की डेड बॉडी ताजा बताई जा रही है। 
विज्ञापन


दोनों के शवों को बिलासपुर ढाणी के पास से गुजर रही नहर से निकाला गया और सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की नाबालिग बताई गई है और उसकी गुमशुदगी की शिकायत शनिवार शाम टोहाना पुलिस को दी गई थी। रतिया पुलिस ने मामले की सूचना टोहाना पुलिस को दे दी है और टोहाना पुलिस ही इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी। समाचार लिखे जाने तक टोहाना पुलिस के अधिकारी रतिया पहुंच चुके थे। 

रविवार देर शाम रतिया के टोहाना रोड स्थित चिम्मो के पास से गुजरने वाली चिम्मो हेड पर एक युवक और युवती का शव लोगों ने नहर में बहता देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 

बड़ा सवाल, सुसाइड या ऑनर किलिंग

The body of young woman found floating in the canal, bound hands extended suspense
पानी में तैरते शव - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने तक यहां से दोनों का शव बहता हुआ आगे निकल गया। जिसके बाद पुलिस ने शवों की नहर से तलाश आरंभ कर दी। बिलासपुर ढ़ाणी के पास जैसे ही पुलिस को शवो के होने की जानकारी मिली तो मौके पर रतिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ  पहुंचे व नहर में तैर रहे दोनों के शवों को निकाल लिया गया।

युवक व युवती के हाथ एक कपड़े से बंधे थे। उनके शवों की हालत से लगता है कि यह घटना रविवार की ही है, क्योंकि उनके शव ताजा थे। बताया गया है कि युवती के गले में मंगलसूत्र भी बंधा हुआ है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह हत्या है या फिर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या। 

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा
प्रथमदृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हो सकता है कि दोनों ने आत्महत्या की हो। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

 फिलहाल टोहाना पुलिस को मामले की जांच दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले के बारे में वह कुछ बता पाएंगे। सीन आफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ।   -प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, रतिया

बड़ा सवाल, सुसाइड या ऑनर किलिंग
पुलिस सूत्र अभी इस मामले को सुसाइड मानकर चल रही है। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग भी हो सकती है। हालांकि पुलिस को दोनों के शवों पर अभी तक चोट के निशान नहीं मिले हैं। युवती के गले में मंगलसूत्र होने से यह पूरा मामला एक अलग कहानी भी बयां करता प्रतीत हो रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed