फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Thapar University students drown in Bhakra canal

प्रिंसीपल का बेटा, भाखड़ा में डूबा, इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था

Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 13 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Thapar University students drown in Bhakra canal
drown in Bhakra - फोटो : अमर उजाला
थापर यूनिवर्सिटी का एक छात्र रविवार देर रात भाखड़ा नहर में डूब गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से गोताखोरों की मदद से तलाश जारी थी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय छात्र के साथ मौजूद रहे उसके बाकी साथियों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी संबंधित सेंच्युरी एनक्लेव चौकी इंचार्ज शिव किरपाल सिंह बेदी ने बताया कि जालंधर के डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार राय का 20 साल का बेटा अनमोल राय पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की बीटेक के दूसरे साल का स्टूडेंट था। 
विज्ञापन

जालंधर में डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल का बेटा है अनमोल

Thapar University students drown in Bhakra canal
Anmol Rai - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात अनमोल अपने तीन दोस्तों के साथ एक मैरिज पैलेस में विवाह समागम में शामिल होने गया था। वहां सभी ने शराब पी और वापसी पर वह लोग नाभा रोड पर सेंच्युरी एनक्लेव चौकी के सामने भाखड़ा नहर पर रुक गए। इस दौरान अनमोल ने भाखड़ा नहर के चलते पानी को हाथ लगाने की कोशिश की तो पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया औरपानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्त घबरा गए और उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। 

पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की टीम अनमोल को तलाशने की कोशिश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं लग पाया था। पुलिस के मुताबिक अनमोल के मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed