फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Rinda threatens Punjab Police via Mail

बौखलाया आतंकी रिंदा: पंजाब पुलिस को दी धमकी, कहा- अधिकारियों के नाम-पते हमसे छिपे नहीं

Sun, 28 Aug 2022 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

आतंकी रिंदा ने कहा कि पुलिसवाले कहीं दिल्ली दरबार के पीछे लगकर अपना नुकसान न कर लें। ईमेल में लुधियाना पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 के किसी अधिकारी से बातचीत का जिक्र भी है।

विज्ञापन
Terrorist Rinda threatens Punjab Police via Mail
हरविंद्र सिंह रिंदा - फोटो : फाइल

विस्तार

एसआई दिलबाग सिंह की हत्या की साजिश में विफल रहने पर पाकिस्तान में बैठा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा बौखला गया है। एक वेब चैनल को भेजी ईमेल के जरिये उसने पंजाब पुलिस को धमकी दी है। कहा है कि हमारे फरार साथियों के परिजनों को परेशान करने वाले पुलिस अधिकारियों के पते ठिकाने उससे छिपे नहीं हैं। पुलिस को इसका खतरनाक नतीजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

 
रिंदा ने यह भी कहा कि पुलिसवाले कहीं दिल्ली दरबार के पीछे लगकर अपना नुकसान न कर लें। ईमेल में लुधियाना पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 के किसी अधिकारी से बातचीत का जिक्र भी है। दूसरी तरफ, कार में बम लगाने के आरोपी दीपक ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों पर सिम बेचने वाले एक अन्य साथी का नाम भी बताया है। 
विज्ञापन


सूत्र यह भी बताते हैं कि आरोपी दीपक घटना के बाद कुछ दिनों तक अपने साथी के साथ लुधियाना में भी रुका था। सूत्रों के अनुसार, कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के निशाने पर पुलिस की इमारतें और अधिकारियों के पते हैं। लखबीर पर अपने गुर्गों के जरिये डॉक्टर, कलाकार और कारोबारियों से रंगदारी मांगने का आरोप है। अगस्त 2021 में पुलिस ने लखबीर के गुर्गे प्रीत सेखों को काबू किया था। सेखों ने ही लखबीर के रंगदारी के धंधे का राज खोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed