{"_id":"56e962504f1c1b4b628b4644","slug":"terror-of-dogs-killed-12-sheep-abohar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार कुत्तों का आतंक, 12 भेड़ों को मार डाला, 12 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूंखार कुत्तों का आतंक, 12 भेड़ों को मार डाला, 12 गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट डॉग्स
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर (फिरोजपुर) उपमंडल के गांव धर्मपुरा में मंगलवार रात भेड़-बकरियों के नोहरे में खूंखार कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया। कुत्तों ने 24 भेड़ों को नोंचकर मार डाला जबकि 45 को बुरी तरह से घायल कर दिया। इसमें से 12 की हालत नाजुक बताई गई है। रात करीब 2 बजे बकरियों की आवाज सुनकर पड़ोसी ने भेड़ पालक को इसकी सूचना दी। पीड़ित भेड़ पालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
गांव धर्मपुरा निवासी चौ. दिलीप कुमार के एक खाली नोहरे में गांव के ही सुधीर कुमार पुत्र दौला सिंह, काहना पुत्र जैला सिंह, रूप सिंह पुत्र निहाल सिंह, राजा सिंह पुत्र रूप सिंह व महेंद्र पुत्र जैला सिंह ने करीब 200 भेड़ें पाली हुई थी। रात करीब दो बजे नोहरे के पड़ोसी ने भेड़ पालक को सूचना दी कि शायद वहां कोई खूंखार जानवर घुसा हुआ है। सूचना मिलते जब वे मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने कई भेड़ों को जान से मार डाला जबकि कई अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
डा. पीएस दानेवालिया ने बताया कि वेटरिनरी टीम द्वारा जांच में 24 भेड़ें मृत पाई गईं जबकि 45 घायल हैं जिनमें से 12 की स्थिति बेहद नाजुक है। पीड़ित भेड़ पालकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन