फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror of 4 state, interstate criminals gang arrested by patiala police

4 राज्यों को दहलाने वाले लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 19 Sep 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
terror of 4 state, interstate criminals gang arrested by patiala police

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह गैंग दिन के समय पहले बैंकों व एटीएम की रेकी कर लेता था। उसके बाद चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार व हथियार टारगेट के नजदीक ही कहीं छिपाकर रख देते थे और अपना भेष भी बदल लेते थे।

विज्ञापन


फिर रात के समय बैंकों में सेंध लगाकर औरएटीएम को गैस कटर से काटकर वहां से नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। इस गैंग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब व हरियाणा में ऐसी कई वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में इस गिरोह की ओर से 25 वारदात करने के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इनमें से 15 मुकदमों की पुष्टि हो गई है। जिसमें पटियाला जिले के 9, रूपनगर के चार, जिला पानीपत (हरियाणा) का एक और बनारस (यूपी) का एक मुकदमा शामिल है।

आरोपियों के खिलाफ थाना त्रिपड़ी में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस गैंग ने पटियाला के फग्गनमाजरा स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा में 28 अगस्त की रात को सेंध लगाकर वहां से एलसीडी टीवी व अन्य सामान चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अन्य जिलों व राज्यों के साथ भी तालमेल जारी है, ताकि इस गैंग द्वारा की बाकी वारदातों के बारे में भी पूरी जानकारी मिल सके।

गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह काबू

terror of 4 state, interstate criminals gang arrested by patiala police

दिल्ली, यूपी समेत पंजाब व हरियाणा में पिछले काफी समय से सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में पटियाला पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार व अन्य सामान समेत गिरफ्तार किया है।

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में बस स्टैंड गांव बारन नजदीक मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों मुख्तियार सिंह उर्फ लाडी निवासी आलूपुर थाना सरदूलगढ़ जिला मानसा हाल आबाद प्रोफेसर कालोनी सामने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, रणजीत सिंह निवासी मोजदीन थाना सिरसा (हरियाणा), राजविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी आलूपुर, हरदेव सिंह उर्फ सोना निवासी मिआनी थाना सदर रूपनगर को काबू कर लिया।

उनके पास से पुलिस ने एक 315 बोर पिस्तौल, एक 12 बोर पिस्तौल, एक एयर पिस्टल, 13 कारतूस, एक छुरा, बैंक व एटीएम को काटने वाला गैस कटर, गैस सिलेंडर, आक्सीजन सिलेंडर, एक ड्रिल मशीन, एक महिंदरा जीप और अन्य औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed