फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terrible murder of father and brother

मां ने ललकारा तो बेटे ने पिता-भाई को जान से मारा

Tue, 20 Jan 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 20 Jan 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
terrible murder of father and brother

सदर थाने के अधीन पड़ते गांव तेजा में डेरे की जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने मां की ललकार पर अपने महंत पिता और बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात पंजाब के पटियाला में घटी।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने में लड़के का साथ मां श्मशेर कौर, उसके कथित प्रेमी चतर सिंह, लड़के की पत्नी पाल कौर, नौकर मीहां सिंह ने दिया। सभी के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने खबर लिखे जाने तक हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया था। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


पटियाला में किला चौक के पास मोहल्ला नौदां मिश्र के रहने वाले महंत निर्मल दास (70) का अपनी तलाकशुदा पत्नी श्मशेर कौर, छोटे लड़के अछर सिंह के साथ गांव तेजा में पड़ती डेरे की करीब 22 किला जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में निर्मल दास कोर्ट से डेरे की इस जमीन का केस जीत गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने बड़े बेटे जितेंद्र दास (50) जो पत्नी के साथ तलाक के बाद उनके साथ ही रह रहा था। उसके साथ व उसकी पत्नी रमन और बेटे की छोटी लड़की पूनम के साथ इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए गांव तेजा गए थे। महंत निर्मल दास गांव के सरपंच भी थे।

मां की ललकार पर ‌सिर में मारी गोलियां

terrible murder of father and brother

जैसे ही यह सभी लोग विवादित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे, तो उस जमीन पर ही घर बनाकर रहने वाली निर्मल दास की तलाकशुदा पत्नी श्मशेर कौर ने अपने कथित प्रेमी चतर सिंह, बेटे अछर सिंह, नौकर मीहां सिंह को ललकार दी, कि आज इन लोगों को ऐसे ही जाने नहीं देना।

इसके बाद 32 बोर की रिवाल्वर और पिस्टल से लैस अछर सिंह, चतर सिंह ने निर्मल दास पर गोलियां चला दीं। गोलियां सिर में लगने से मौके पर ही निर्मल सिंह की मौत हो गई।

फिर जितेंद्र दास के गोलियां मारी, जो उसके सिर में लगीं और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान नौकर मीहां सिंह ने लाठियों से महंत व लड़के जितेंद्र दास पर वार किए।

खबर लिखे जाने तक सदर थाना पुलिस ने आरोपी छोटे लड़के अछर सिंह, मां श्मशेर कौर, अछर की पत्नी पाल कौर, नौकर मीहां सिंह, मां के प्रेमी चतर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

पुलिस मौजूद होती, तो बच जाती जान

पटियाला के गांव तेजा में सोमवार दोपहर को जमीनी विवाद में हुए पिता-पुत्र के कत्ल को रोका जा सकता था, अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती। जब मरने वाला जितेंद्र दास गांव में अपनी 22 किला एग्रीकल्चर लैंड पर कब्जा लेने के लिए गया था। मृतक जितेंद्र दास के परिजनों ने रोते-रोते हुए अमर उजाला को बताया कि कोर्ट से जमीन का कब्जा लेने के वक्त पुलिस सुरक्षा मांगी गई थी, लेकिन मिली नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed