{"_id":"5bc4a54cbdec22694623c92e","slug":"ten-lakh-rupees-robbed-from-petrol-pump-manager-after-shoot-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः पेट्रोल पंप मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली, दस लाख रुपये भी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः पेट्रोल पंप मैनेजर को बदमाशों ने मारी गोली, दस लाख रुपये भी लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारकर दस लाख की लूट की वारदात सामने आई है। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। शहर के मलोट रोड स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर कार सवार लुटेरों ने नौ लाख 90 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने मैनेजर के साथी को भी धारदार हथियार से घायल कर दिया। सोमवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मलोट रोड पर नारायणगढ़ पैलेस के पास स्थित रिलाइंस पंप के मैनेजर गगनदीप सिंह व मुलाजिम गुरचरन सिंह पंप से नकदी लेकर स्कूटर से मुक्तसर की ओर आ रहे थे। घायलों ने पुलिस को बताया अभी वह पंप से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ग्रे रंग की स्विफ्ट कार ने स्कूटर में साइड से टक्कर मार दी। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए और स्कूटर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।
विज्ञापन
इसी बीच कार सवार दो नकाबपोश लुटेरे उतरे। एक के हाथ में तेजधार हथियार दूसरे के हाथ रिवाल्वर था। एक लुटेरे ने पहले मैनेजर गगनदीप पर धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। दूसरे ने गोलियां चला दी। एक गोली गगनदीप के पेट में लगी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। लुटेरों ने उसके साथी गुरचरन को भी धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे स्कूटर की डिग्गी में पड़ी नौ लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
इस पर एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल मैनेजर और उसके साथी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर पर डॉक्टरों ने मैनेजर को बठिंडा रेफर कर दिया और उसके साथी को प्राथमिक इलाज देने के बाद छुट्टी दे दी। एसएसपी ने बताया प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि लुटेरों की संख्या पांच थी। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।