{"_id":"577969454f1c1b6c107f9a27","slug":"tempo-crushed-child-died-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 38 वेस्ट में डेढ़ साल की बच्ची की टैंपो ने कुचल दिया। उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। सेक्टर 38 वेस्ट की शाहपुर कॉलोनी में रहने वाला कपिल पड़ोसी टैंपो चालक अश्विनी से बात कर रहा था। कपिल के साथ उसकी डेढ़ साल की बच्ची शगुन भी थी।
विज्ञापन
कपिल की पत्नी अचानक घर से बाहर आई तो शगुन उसकी तरफ भागी। इसी दौरान अश्विनी ने टैंपो चला दिया और शगुन उसकी चपेट में आकर कुचली गई। परिजन घायल बच्ची को लेकर जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शगुन को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। कपिल की शिकायत पर पुलिस ने अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन