फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tempo crushed child, died in PGI

टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, पीजीआई में मौत

Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
tempo crushed child, died in PGI
टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

सेक्टर 38 वेस्ट में डेढ़ साल की बच्ची की टैंपो ने कुचल दिया। उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। सेक्टर 38 वेस्ट की शाहपुर कॉलोनी में रहने वाला कपिल पड़ोसी टैंपो चालक अश्विनी से बात कर रहा था। कपिल के साथ उसकी डेढ़ साल की बच्ची शगुन भी थी।

विज्ञापन


कपिल की पत्नी अचानक घर से बाहर आई तो शगुन उसकी तरफ भागी। इसी दौरान अश्विनी ने टैंपो चला दिया और शगुन उसकी चपेट में आकर कुचली गई। परिजन घायल बच्ची को लेकर जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शगुन को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। कपिल की शिकायत पर पुलिस ने अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed