{"_id":"4641ce340b379fa0ca52f4d8aaeba229","slug":"teasing-with-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच ने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
Updated Tue, 22 Apr 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पुलिस ने गांव भजौली के सरपंच के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मकान का लेंटर डालना चाहती थी।
विज्ञापन
पड़ौसी रणधीर सिंह सांझी दीवार होने के बावजूद लेंटर नहीं डालने दे रहा था। इस कारण आपस में झगड़ा था। वह फरियाद लेकर गांव के सरपंच सुरमुख सिंह के पास रविवार सुबह गई, जहां सरपंच ने उसकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
रणधीर सिंह सरपंच का रिश्तेदार है। सरपंच को समझाने की कोशिश की परंतु एक न मानी। सरपंच का भाई हिम्मत सिंह भी वहां पहुंच गया और हाथापाई करने लगा।
शोर मचाने पर सरपंच एवं उसके भाई ने अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले एवं बेइज्जत किया। सरपंच पक्ष ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपों को निराधार बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी खरड़ को सौंप दी है।
विज्ञापन