Chandigarh Crime News: शिक्षक ने सातवीं की छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने रात को दबोचा, अदालत ने भेजा जेल
परिजन जब थाने पहुंचे थे काफी गुस्से में थे। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद ही आरोपी को पकड़ने की बात कह रही थी। इस दौरान परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के एक स्कूल के शिक्षक ने 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ किया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर 35 वर्षीय आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्जकर बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूल में संस्कृत का नियमित शिक्षक है। छात्रा के माता-पिता नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिक्षक आए दिन स्कूल में बच्ची के साथ अश्लील बातें करता था। आरोपी ने बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने छात्रा को इस बारे में किसी को बताने से मना किया। छात्रा स्कूल के बाद घर पहुंची।
शाम को ड्यूटी के बाद उसकी मां घर आई तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रा के भी बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान जरूरत पड़ी तो स्कूल के अन्य शिक्षकों, प्रिंसिपल और स्टाफ के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
आक्रोशित परिजनों ने किया थाने में हंगामा
परिजन जब थाने पहुंचे थे काफी गुस्से में थे। उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद ही आरोपी को पकड़ने की बात कह रही थी। इस दौरान परिजनों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और तत्परता दिखा आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया।
छात्रा की ओर से शिक्षक की शिकायत सीधा चंडीगढ़ पुलिस के पास की गई है। स्कूल की तरफ से गुरुवार शाम मामले को लेकर रिपोर्ट भेजी गई है। शिक्षक नियमित रूप से सेवाएं दे रहा था। रिपोर्ट को देखने के बाद शुक्रवार को कमेटी बनाकर नियमानुसार शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, निदेशक, स्कूल शिक्षा।
युवती का पीछा कर छेड़छाड़
वहीं दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती के साथ भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी और पीड़िता एक ही फैक्टरी में काम करते हैं। आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।