फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher bruetly beated student due to no completion of homework

होमवर्क न करने पर टीचर ने दी खौफनाक सजा

Mon, 06 Jul 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 06 Jul 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
teacher bruetly beated student due to no completion of homework

हरियाणा में सिरसा के गांव तारूआना स्थित राजकीय विद्यालय में उस समय हंगामा हो गया, जब एक अध्यापक ने छठी कक्षा के छात्र को डंडे से मारने शुरू कर दिए। छात्र का कसूर इतना था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पीड़ित छात्र के परिजन स्कूल में आ गए और आरोपी अध्यापक से जमकर कहासुनी हुई। परिजन पीड़ित को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव तारूआना निवासी जसपाल सिंह का पुत्र जसकबण सिंह छठी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को जसकरण सिंह स्कूल गया तो एक अध्यापक ने जसकरण को होमवर्क दिखाने को कहा। होमवर्क अधूरा पाए जाने पर अध्यापक ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्र रोने लगा और किसी ने इसकी सूचना पीड़ित छात्र के परिजनों को दे दी। परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद पिता जसपाल सिंह अपने पुत्र जसकरण को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी।

अध्यापक के खिलाफ शिकायत आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो बात सामने आएगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
दलेराम, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed