{"_id":"6acfc5594e15cb22cf0ec288","slug":"siddharthnagar-news-two-arrested-with-a-stolen-bike-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166460-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सूर्यकुड़िया गांव की पुलिया के पास मंगलवार रात एंटीथेफ्ट टीम और पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान पल्टादेवी की ओर से आ रहे बाइक सवार पुलिस को देखकर बजहा की तरफ भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बाइक 26 जून 2026 को बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बरगदही कर्बला से चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की पहचान बजहा निवासी प्रमोद कुमार और सेमरा टोला बजहा निवासी मोहम्मद मुकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान बजहा निवासी प्रमोद कुमार और सेमरा टोला बजहा निवासी मोहम्मद मुकीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन