{"_id":"6acfc53abce31af19b006d43","slug":"accusation-of-vandalism-for-opposing-substance-abuse-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82777-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशा करने का विरोध करने पर तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशा करने का विरोध करने पर तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
फरीदाबाद।
डबुआ कॉलोनी में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि किशोर से कहासुनी के बाद 8-10 लोग लाठी-डंडे लेकर उसकी मौसी के घर पहुंच गए और गेट तोड़कर अंदर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित महिला सोमलता ने डबुआ कॉलोनी थाने में शिकायत दी है।
सोमलता ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपनी बहन के घर गई थीं। उनके पति की मौत हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती हैं। इसी दौरान उनका भांजा घर पहुंचा। रास्ते में उसने पड़ोस के एक किशोर को नशीला पदार्थ सूंघते देखा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि किशोर ने उनके भांजे पर हमला कर दिया। भांजे के वहां से लौटने के कुछ देर बाद 8-10 लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गेट तोड़कर अंदर तोड़फोड़ की। ब्यूरो