फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle with uco bank Cashier of rupees 5 lakhs

यूको बैंक में कैशियर से अनोखे ढंग से ठगे पांच लाख

Fri, 08 Jan 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 08 Jan 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
swindle with uco bank Cashier of rupees 5 lakhs

मोहाली फेज-1 स्थित यूको बैंक में कैशियर से अनोखे ढंग से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग जरनैल सिंह ने बैंक कैशियर को पांच लाख रुपये जमा करने के लिए दिए थे। लेकिन कैशियर ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगे। जिसके लिए वह रकम कैशियर के पास ही रखकर गांव चले गए।

विज्ञापन


यह वाकया पीछे कतार में लगा युवक भांपता रहा। जैसे ही वह कैशियर के पास पहुंचा तो उसने कहा कि भाई पैसे जमा नहीं कराना चाहता है। ऐसे में पैसे वापस उसे दे दिए जाएं। बैंक कर्मी ने भी उसे पैसे दे दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति कैश लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जरनैल को जैसे ही पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने घटना का जायजा लिया। थाना फेज-एक के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख रही है। जल्दी ही आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरनैल सिंह, गांव बड़माजरा खेतीबाड़ी का काम करता है। वीरवार को दोपीहर साढ़े ग्यारह बजे वह साढ़े पांच लाख रुपये जमा कराने के लिए एक्टिवा पर फेज-1 स्थित यूको बैंक में आया था। वह रकम लेकर बैंक की महिला कैशियर के पास गया। कैशियर ने पांच लाख की गिनती करने के बाद उसे कहा कि ये पैसे जमा कराने के लिए पैन कार्ड की फोटो कॉपी लगेगी।

उस फोटो कॉपी पर उसके भाई के साइन भी होंगे। वह पैसे कैशियर के पास ही छोड़कर साइन कराने के लिए भाई के पास चला गया। इस दौरान जरनैल सिंह की एक व्यक्ति रैकी कर रहा था। उसने कैशियर को बातों में उलझाया। उसने कहा कि उसका भाई पैसे जमा नहीं कराना चाहता है।


इसलिए पैसे उसे दिए जाएं। कैशियर ने बिना कुछ पूछे पांच लाख रुपये उस व्यक्ति को दे दिए। जब जरनैल सिंह वापस आया और पैसे मांगे तो कैशियर ने कहा कि आपके साथ आए व्यक्ति को रुपये दे दिए हैं। उसके बैंक वालों को बताया कि उनके साथ कोई व्यक्ति नहीं आया था। जरनैल सिंह के मुताबिक उक्त पैसे उसे जमीन के सौदे दौरान बतौर बयाना मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed