फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 20 million by micro finance company from public

रकम दोगुनी का झांसा देकर कंपनी ने ठगे 2 करोड़

Wed, 01 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 01 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
swindle of 20 million by micro finance company from public

एक कंपनी के 1220 लोगों से साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। टांडा रोड पर स्थित कंपनी माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड ने लोगों के दो करोड़ रुपये से अधिक डकार लिए हैं।

विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी नवंबर से गायब हैं और कार्यालय को ताला लगा हुआ है। कंपनी ने लोगों से साढ़े तीन साल में पैसे दोगुने करने का वादा किया था। रुपये जल्द दोगुने करने के चक्कर में लोगों ने कंपनी के पास करोड़ों जमा करवा दिए थे। जब तक भुगतान का समय आया, कंपनी के अधिकारी अपना सामान समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अब लोगों ने इस कंपनी की शिकायत ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन चंडीगढ़ के चेयरमैन पूर्व जस्टिस जगजीत सिंह बैंस को की थी। उन्होंने इसकी जानकारी आर्गनाइजेशन के जालंधर प्रधान शशि शर्मा को दी। शर्मा ने कहा कि उनके पास इस ठगी का शिकार हुए कुछ लोग आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ठगी का शिकार अशोक कुमार, विजय कुमार और अन्य कई लोगों को साथ लेकर वे डीसीपी से मिले थे। उन्होंने इस मामले को एंटी फ्राड विंग के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच डीसीपी रजिंदर सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed