फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle of 12 lakhs in name of foreign sending, 2 arrest

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे, 2 गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
swindle of 12 lakhs in name of foreign sending, 2 arrest
गिरफ्तार - फोटो : getty

विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मनीमाजरा निवासी राजीव और अशोक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी राहुल फरार है, उसकी तलाश चल रही है। सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में जींद निवासी सुनील, मोहन व अंबाला निवासी आशीष ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेक्टर 22 में इमिग्रेशन चलाने वाले तीन आरोपियों ने उनसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने जनवरी में राहुल, अशोक व राजीव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पीड़ित सुनील व मोहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल ने उन्हें यह कहकर बैंकाक बुला लिया था कि वहीं से उनका वीजा देकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में बैठा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वहां राहुल उनसे मिला और झांसा देकर फरार हो गया।  पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल मूलरूप से होशियारपुर के मुकेरियां का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने राजीव और अशोक को जिला अदालत में पेश किया।


कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पीड़ित द्वारा दी गई 12 लाख की नगदी, उनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों का पता लगाएगी जो आरोपियों ने पीड़ितों से ले लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed